गौ भक्त पहलवान संजय सिंह बैंसला की कहानी

0
676

  नमस्कार साथियो  

आज हम बात कर रहे है गुर्जर समाज में जन्मी एक ऐसी प्रतिभा की जिन्होंने गुरु गोपाल मणि महाराज के  आशीर्वाद से गुर्जर समाज का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है गुर्जर समाज का चमकता हुआ सितारा कुशक बड़ोली(पलवल हरियाणा)में एक गरीब घर में जन्मे गौ भक्त संजय सिंह पहलवान की जिनका अपना पूरा जीवन गौ माता और देश सेवा को समर्पित है|

संजय पहलवान ने अपनी 1 से 5 वी तक की पढ़ाई लालगढ़ से पूरी की तथा 5 से 8 वी तक की पढाई सीता एम.बी.पब्लिक स्कूल से पूरी की है,एक इंटरव्यू में पूछने पर संजय ने बताया की उनका शुरू से ही पढाई पर ध्यान नहीं रहा उनको बचपन से ही पहलवानी का शोक था,संजय पहलवान ने 6 घंटे में 15995 पुस अप मार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था संजय पहलवान का 6 बार गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चूका है, संजय 3 बार राजस्थान केसरी भी रह चुके है|

 संजय पहलवान के 3 भाई और 2 बहन है इन्होने शुरू से ही गौ माता की सेवा की है तथा गायो के प्रति अपना लगाव रखा है ,संजय से पूछने पर उन्होंने बताया की गौ माता का मूत्र तथा गौ माता के दूध से बनी खीर खा कर ही उन्होंने अपना शरीर बनाया है इनका पूरा शरीर गौ माता की देंन  है एक रोचक बात संजय पहलवान को 2 करोड़ का पेप्सी का ऑफर आया था की आप हमारा ऐड करो लेकिन उन्होंने बताया की पैसो की खातिर में अपने देश के नो जवानो को एक जहर को पीने को नहीं कहुगा, इसके अलावा 6 करोड का एक अश्लील फिल्म का ऑफर भी आया लेकिन इन्होने उसको भी ठुकरा दिया

   संजय पहलवान के पास 4 करोड का प्रोटीन का ऐड भी आया था लेकिन उसको भी ठुकरा दिया ठुकराने का मुख्य कारण है अपने देश के प्रति लगाव क्योकि वो झूठा मुठा ऐड करके पैसे तो कमा लेते लेकिन उनकी वजह से लाखो युवा उस ऐड  की वजह से बर्बाद हो जाते, संजय का गो माता और देश के प्रति बहुत लगाव है वो सभी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब को अपना भाई मानता है उसको लिए कोई जाट पात नही  है और यही एक सच्चे देश भक्त की निशानी है, संजय पहलवान का संकल्प है गौ माता बने राष्ट्र माता 

   गुर्जर समाज के अपने इस चमकते सितारे पर हम सबको बहुत  गर्व है और Gurjarnews परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है भगवान देवनारायण का आशीर्वाद आप पर हमेसा बना रहे ||

”हम हमारी वेबसाइट और पेज पर ऐसी की समाज की प्रतिभाओ को उजागर करेंगे अगर आपके पास कोई जानकारी में ऐसी ही प्रतिभा है तो हमे बताये हम उनको हमारी वेबसाइट पर डाल कर दुनिया के सामने प्रदर्शित करेंगे” 

(अजीत बैंसला, Wht-8696761606 ) Gurjarnews _Admin                                                                                                                 

                                                                                                                                

पूरा परिचय एक झलक में 

नाम संजय सिंह बैंसला (पहलवान )

पिता का नाम-लाखाराम बैंसला

माता का नाम – केसो देवी

गांव कुशक बड़ोली पलवल 

उपल्ब्धि- 6 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में  नाम दर्ज 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here