आतंकवादियों का कहर -जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना करेगी आतंकवादियों का सफाया

जम्मू -कश्मीर को जब से भारत में मिलाया गया है तब से वहा पर आतंकी हमले लगातार बढ़ रहे है। इन हमलो में बेगुन्हा आदमी मारे जाते है। पिछले कुछ महीनो में जम्मू -कश्मीर में लगातार आतंकियों की घुसपैठ देखने को मिली है।
बताया गया है की ये आतंकी पाकिस्तान के किसी संगठन से सम्बन्ध रखते है। जो जम्मू -कश्मीर में लगातार हमले करवाते है। पिछले महीने में भारतीय सेना ने कश्मीर से 9 टॉप आतंकियों को मार गिराया है।
अब भारतीय सेना जम्मू -कश्मीर के जंगलो में छिपे हुए आतंकियों को अपनी हिरासत में लेने की तैयारी में है।इसके लिए उन्होंने एक स्पेशल टीम भी बनाई है जो अपनी कूटनीति के आधार पर जम्मू -कश्मीर के मंढेर के जंगलो में छिपे आतकवादियो पर अपना जाल बिछाये बैठी है।
भारतीय सेना के जवान मस्जिदों और मंदिरो में जाकर लोगो को कश्मीर में होने वाले हमलो को बता रही है। ताकि किसी आम आदमी की वे वजह जान न जाये। 11 अक्टुंबर को जम्मू -कश्मीर में हुए आतंकी हमलो में भारत के 5 जवान और एक JCO शहीद हुए थे।
भारतीय सेना के अधिकारियो ने जम्मू -कश्मीर में रहने वाले लोगो को बाहर जगलो में जाने की मना की है। साथ ही साथ अपने पालतू जानवरो को जंगल में चराने जाने की भी सख्त मना की है।
पिछले एक सप्ताह में आतंकवादियों ने बाहर अपने जानवरो को चराने गए 4 आदमीयों को बेरहमी से मार दिया है। श्रीगंगानगर में भी भारतीय सेना की नजर बढ़ा दी है।
श्रीगंगानगर में भी लोगो को घर से बाहर जाने से मना किया है। सूत्रों से भारतीय सेना को पता चला है की जम्मू -कश्मीर के राजौरी और पुंछ के घने जंगलो में आतंवादी कई दिनों से अपना डेरा डालकर बैठे है।
भारतीय सेना जम्मू -कश्मीर में छिपे आतंकवादियों का सफाया करने में अब अंतिम छोर पर है। बताया गया है की इन आतंकवादियों का सम्बन्ध तालिबान के किसी संगठन से भी माना जा रहा है।