भाजपा प्रवक्ता ने बताया ,राहुल गांधी अपना काम निकलवाने के लिए कैसे करते है दुसरो का इस्तमाल -जानिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए पूर्व कॉग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा और कहा की राहुल गांधी खुद तो जमीन पर काम नही करना चाहते,लेकिन अपने हित के लिए दूसरो के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं।
ये बात नई दिल्ली में 6 सितंबर की है।जब दोनो पार्टीया आने वाले चुनावों को लेकर बात कर रहे थे।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से कहा कि कॉग्रेस अध्यक्ष विहीन है। राहुल गांधी किसी दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना जानते हैं।और कुछ नहीं,उनसे अपनी पार्टी के लोग तो संभलते नही वे देश क्या सभालेगे।उन्होंने मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कॉग्रेस नेता पर आरोप लगाया है की उन्होने उतर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की हो रही महापंचायत में उमड़ी भीड़ को दर्शाने के लिए दिखाई है जो किसानों की अपने हित लिए लड़ रहे आंदोलन की पुरानी तस्वीर है।
उन्होंने बताया की कॉग्रेस जमीन पर किसी भी विषय को उठाने के लिए समर्थ नही है,ये ही कारण है की कभी सोनिया गांधी किसी अनायंदलो के नेताओ के साथ वर्चुअल बैठक करती है,तो कभी राहुल गांधी किसी की झूठी फोटो दिखा कर राजनीति करने की कोशिश करते हैं।
प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की राहुल गांधी तो राजनीति की कोयल बने हुए हैं।
कोयल बताकर कहा की कोयल कभी भी मेहनत नही करती,वह कभी घोंसला नही बनती,केवल दूसरो के बनाए गए घर में ही आनंद लेती फिरती है,उसी प्रकार राहुल गांधी भी कोई मेहनत नही करना चाहते, वे भी सजी धजी राजनीति की कुर्सियां पाना चाहते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है की जब भी देश में झूठी राजनीति की जाती है उसमे राहुल गांधी का पूरा हाथ होता है।
केवल किसानों को पुरानी फोटो ट्विट करने से कुछ नही होगा। ज्ञात हो की किसान संगठन भी तीन केंद्रीय कृषि कानुनो के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है।
किसानों के हित में उठाए गए केंद्र सरकार के द्वारा कदमों का उल्लेख करते हुए,उन्होंने बताया की किसानों के खातों में 1.5 लाख करोड़ रुपए डाले गए हैं।