राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में नवनिर्वाचित गुर्जर विधायक

0
609

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में.गुर्जर समाज के 8 नेता चुनकर विधानसभा में गए ,नवनिर्वाचित गुर्जर विधायक इस प्रकार है  सबसे पहले हम शुरआत करते है राजस्थान के सबसे बड़े नेता और जनता के चहेते और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट जी से

1 .

सचिन पायलट
पिता का नाम-स्व. श्री राजेश पायलट
जन्मतिथि-7 सितंबर 1977
शिक्षा-Post Graduate         

2018 के विधानसभा चुनाव में गुर्जर नेताओ में जीत हासिल करने वालो में सबसे पहले सचिन पायलट का नाम आता हैं पायलट ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को बहुत बड़े वोटो के अंतराल से मात दी

सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से यूनुस खान ने चुनाव लड़ा जो की बीजेपी के नेता है

यूनुस खान को 54861 वोट मिले जबकि
सचिन पायलट को 109040 वोट मिले
सचिन पायलट ने 54179 वोटो से 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की

वर्तमान में सचिन पायलट राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री हैं व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्य्क्ष हैं

 

2.

अशोक चांदना
पिता का नाम-देवीलाल गुर्जर
जन्मतिथि-13 जनवरी 1984
शिक्षा-पुणे विश्वविद्यालय से बी.काम तक शिक्षा प्राप्त की हैं               

2018 के विधानसभा चुनाव में चांदना ने हिण्डोली से चुनाव लड़ा

चांदना के विपक्ष में BJP के ओमेन्द्र सिंह हाड़ा ने चुनाव लड़ा जिन्होंने 79417 वोट प्राप्त किये

अशोक चांदना ने कुल 109958 वोट प्राप्त किये थे और कुल 30541 वोटों से जीत हासिल की

अशोक चांदना वर्तमान में राजस्थान सरकार में -युवा मामले एवं खेल मंत्री स्वंत्रत प्रभार कोशल रोजगार परिवहन राज्य मंत्री है

अशोक चांदना अभी युथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी है

 

3 .

शकुन्तला रावत
पति का नाम-श्री विश्वकुमार रावत हैं
जन्मतिथि-14 नवम्बर 1966
शिक्षा-M. A. तक कि पढ़ाई राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से की है           

शकुन्तला रावत को 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से बानसूर से टिकट मिला

बानसूर में रावत जी को BJP से ज्यादा तो निर्दलीयों ने टक्कर दी
2018 के विधानसभा में रावत जी के विपक्ष में निर्दलीय उम्मीदवार देवी सिंह शेखावत को 47736 वोट मिले जबकि BJP के उम्मीदवार महेन्द्र यादव को 44226 वोट मिले थे और शकुन्तला रावत को 65656 वोट मिले थे जो की जीत का अंतर 17920 रहा

 

 

4 .

गजराज खटाना
पिता का नाम-स्व. श्री सूरजभान खटाना हैं
शिक्षा-Ba Ma Bed       

2018 के विधानसभा चुनाव में गजराज खटाना को बांदीकुई (दौसा) से कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट मिला

गजराज खटाना के विपक्ष में BJP की तरफ से रामकिशोर सैनी ने चुनाव लड़ा जिनको कुल 51669 वोट मिले
ओर जगराज खटाना को 56433 बोट मिले जो कि जीत का अंतर 4764 रहा

 

5 .

इन्द्राज गुर्जर
पिता का नाम-उमराव लाल गुर्जर हैं
शिक्षा-Graduate                     

2018 के विधानसभा चुनाव में इन्द्राज गुर्जर को कांग्रेस पार्टी की तरफ से जयपुर के विराटनगर से टिकट मिला था

इन्द्राज गुर्जर के विपक्ष में BJP के उम्मीदवार कुलदीप धनकड़ ने चुनाव लड़ा ओर उनको 40060 वोट मिले थे
जबकि इन्द्राज गुर्जर को 59427 वोट मिले थे जो कि जीत का अंतर 19367 रहा

 

6 .

जोगिन्दर अवाना
पिता का नाम-श्री गिरवर अवाना
उम्र-48
शिक्षा-BA, LLB                         

2018 के विधानसभा चुनाव में अवाना जी को बसपा से भरतपुर के नदबई से टिकट मिला

अवाना जी के विपक्ष में BJP से कृष्णेन्द्रा कोर को टिकट मिला था जिनको कुल 46882 वोट मिले थे
जबकि कांग्रेस से हिमांशु कटारा को टिकट मिला जिनको 38136 वोट मिले और जोगिन्दर अवाना को 50976 वोट मिले जो कि जीत का अंतर 4094 रहा

जोगिन्दर अवाना बसपा की तरफ से राजस्थान में विधानसभा का चुनाव जीतने वाले पहले गुर्जर नेता है

 

7 .

डॉ.जितेन्द्र सिंह गुर्जर
पिता का नाम-स्व. श्री छोगा लाल गुर्जर हैं
उम्र-67 साल
शिक्षा-MBBS SMS medical Collage Jaipur               

जितेन्द्र सिंह,गुर्जर समाज बहुत पुराने नेता है
2018 के विधानसभा चुनाव में डॉ.जितेन्द्र को खेतड़ी झुंझुनू से कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट मिला

डॉ. जितेन्द्र के विपक्ष में BJP के इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को टिकट मिला जिनको कुल 56196 वोट मिले
जबकि डॉ. जितेन्द्र को 57153 वोट मिले जबकि जीत का अंतर 957 बोट रहा

 

8 .

राजेन्द्र विधूड़ी
पिता का नाम-स्व.हरवंश सिंह
जन्मतिथि-14 मई 1961         

2018 के विधानसभा चुनाव में राजेन्द्र विधूड़ी को कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट मिला

विधूड़ी के विपक्ष में BJP की तरफ से डॉ. सुरेश ढकर को टिकट मिला जिनको 97598 वोट मिले जबकि विधूड़ी को 99259 वोट प्राप्त हुए
जबकि जीत का अंतर 1661 वोट रहा

 

हम हमारी Website पर रोज नई नई जानकारी लाते रहेगे हमारे साथ जुड़े रहे और रोज नई नई जानकारी प्राप्त करे आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here